टीजीटी परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

टीजीटी परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

प्रतापगढ़ जनपद में आयोजित टीजीटी परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। लालगंज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया गया।सीओ लालगंज आशुतोष मिश्र ने हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज एवं नागेश दत्त पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। वहीं, एएसपी/सीओ सिटी प्रशांत राज ने जीआईसी, केपी हिंदू इंटर कॉलेज सहित अन्य टीजीटी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही, अफवाह फैलाने वालों और अवांछनीय तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने को कहा गया।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी

ये भी पढ़ें आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्रा का प्रतापगढ़ दौरा, टीजीटी परीक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें