‘प्रवर्तन जोन-08 के क्षेत्र में अवैध निर्माणों को जी0डी0ए0 ने किया सील बन्द‘‘उपाध्यक्ष महोदय श्री नंदकिशोर कलाल द्वारा अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही

‘प्रवर्तन जोन-08 के क्षेत्र में अवैध निर्माणों को जी0डी0ए0 ने किया सील बन्द‘‘उपाध्यक्ष महोदय श्री नंदकिशोर कलाल द्वारा अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक-02-जून-2026उपाध्यक्ष महोदय के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 01.06.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-08 के नेतृत्व में उ0प्र0 नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत निमार्णकर्ता श्री विसम्भर पुत्र श्री रामसूरत राम प्लाट नम्बर-26 खसरा संख्या-16 दीपसिटी, रामपार्क एक्सटेंशन लोनी, श्री अमित जैन पुत्र श्री सुरेन्द्र जैन द्वारा भूखण्ड संख्या-125 खसरा संख्या-16 दीपसिटी नियर ट्रोनिका सिटी, रामपार्क एक्सटेंशन, श्री जावेद खान द्वारा खसरा संख्या-16 दीपसिटी रामपार्क एक्सटेंशन, श्री संदीप पुत्र श्री जग विजय पाण्डेय द्वारा खसरा संख्या-16 दीपसिटी नियर ट्रोनिका सिटी, प्लाट नं0-23, 24 गाजियाबाद, श्री राजेन्द्र सिंह द्वारा प्लाट नम्बर-14, 20 खसरा संख्या-16 दीपसिटी नियर ट्रोनिका सिटी, रामपार्क एक्सटेंशन गाजियाबाद के विरूद्ध सीलिंग की कार्यवाही सम्पादित की गयी। सीलिंग की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर सीलिंग की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर सीलिंग की कार्यवाही के समय प्रवर्तन जोन-8 का समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस दस्ता एवं क्षेत्रीय पुलिस बल उपस्थित रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें