गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में अनुकम्पा के आधार पर नौ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी नोयडा
गाजियाबाद, 02 जून 2026गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में आज अनुकम्पा नियुक्ति के अंतर्गत नौ अभ्यर्थियों को चपरासी के अधिसंख्य पद पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। । प्राधिकरण के सचिव द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में श्री सार्थक सिंह, श्री गौरव शर्मा, श्री कृष्णा यादव, श्री दीपक यादव, श्री सागर नागर, श्री रोहित श्रीवास्तव, श्री विपिन खनाल, कु. मोनिका तथा श्री रोहित मावी शामिल हैं।इस अवसर पर सचिव महोदय ने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति शासन की एक महत्वपूर्ण संवेदनशील व्यवस्था है, जिसके माध्यम से दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान किया जाता है। उन्होंने सभी नियुक्त अभ्यर्थियों से अपेक्षा की कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से करते हुए प्राधिकरण की कार्यसंस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने में योगदान देंगे।गाजिया बाद विकास प्राधिकरण अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के हितों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहा है तथा भविष्य में भी मानवीय एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ कार्य करता रहेगा।












