आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटl उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गांधी स्मारक इंटर कॉलेज एवं जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज सहित परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। जिलाधिकारी ने परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3120 अभ्यर्थी आरक्षी भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होंगे। यह परीक्षा 08, 09 एवं 10 जून को आयोजित की जाएगी। प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें