बाइक खड़ी करने को लेकर राजा पाल टंकी इलाके में सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ के राजा पाल टंकी इलाके में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर जमकर हंगामा और हाथापाई होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया और दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गए।घटना के दौरान सड़क पर धक्का-मुक्की और मारपीट से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद राहगीरों की भीड़ जुट गई, जबकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।प्रतापगढ़ में बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद सड़क पर ‘दंगल’ में बदला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
ये भी पढ़ें करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल












