मुख्यमंत्री जी ने महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से पीएसी की महिला बटालियनों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर स्थित महिला पीएसी बटालियन परिसरों में क्रमशः वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी, वीरांगना ऊदा देवी और वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा स्थापित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से पीएसी की महिला बटालियनों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर स्थित महिला पीएसी बटालियन परिसरों में क्रमशः वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी, वीरांगना ऊदा देवी और वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा स्थापित करने के निर्देश दिए।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश प्रांतीय आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी), एसडीआरएफ तथा उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के आधुनिकीकरण, क्षमता विस्तार, प्रशिक्षण, अवसंरचना विकास एवं भावी कार्ययोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि पीएसी, एसडीआरएफ और यूपीएसएसएफ को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार किया जाए तथा सुरक्षा बलों की प्रशिक्षण व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक और तकनीक आधारित बनाया जाए।मुख्यमंत्री जी ने महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से पीएसी की महिला बटालियनों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर स्थित महिला पीएसी बटालियन परिसरों में क्रमशः वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी, वीरांगना ऊदा देवी और वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा स्थापित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने आगामी मानसून के दृष्टिगत बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही, एसडीआरएफ को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से खोज एवं बचाव कार्यों के लिए ह्यूमन लिफ्टिंग ड्रोन की उपयोगिता पर विचार करने को कहा।मुख्यमंत्री जी ने एसएसएफ में तैनाती के लिए मानकीकरण के निर्देश दिए तथा कहा कि राष्ट्रीय स्तर की सर्वोत्तम प्रणालियों को अपनाते हुए प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता को और मजबूत किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पीएसी, एसडीआरएफ और यूपीएसएसएफ के आधुनिकीकरण, क्षमता विस्तार, तकनीकी उन्नयन, प्रशिक्षण, अवसंरचना विकास तथा मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण से जुड़े सभी प्रस्तावों एवं परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें