गांजे की तस्करी, दो गिरफ्तार,नोएडा पुलिस का बड़ा खुलासा, 37 किलो गांजा व 39 साड़ियां बरामद नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा: एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


पुलिस कमिश्नर महोदय श्रीमती लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में,एडीसीपी मनीषा सिंह कि संयुक्त पुलिस टीम द्वाराथाना सेक्टर-20 पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 37 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, नोएडा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 37 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग,20 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम दुबे और शुभम पाठक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अयोध्या के निवासी बताए जा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी गांजे की खेप को साड़ियों के बीच छिपाकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाते थे, ताकि पुलिस और अन्य एजेंसियों को उन पर शक न हो। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 39 साड़ियां भी बरामद की हैं, जिनका उपयोग गांजा छिपाने के लिए किया जा रहा था। तस्करों द्वारा अपनाया गया यह तरीका पुलिस जांच में सामने आने के बाद अधिकारियों को भी चौंका गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थे और नशे की तस्करी के जरिए लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे थे।पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन तथा इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की,जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।












