विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में पौधरोपण, एसपी ने दिया हरियाली का संदेश।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक के साथ पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
पौधरोपण के माध्यम से जनपदवासियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वातावरण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया। साथ ही आमजन से प्रधानमंत्री के प्रेरक अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की गई।
अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। वृक्ष न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि जलवायु संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ये भी पढ़ें विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रतापगढ़ पुलिस का वृक्षारोपण अभियान, दिया हरित भविष्य का संदेश












