जमीन पर गिरा सिपाही, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जोगापुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी सड़क किनारे जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।हालांकि, वीडियो के संबंध में अभी तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ी थी, किसी दुर्घटना का शिकार हुआ था या मामला कुछ और है।फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि होना बाकी है। पुलिस के आधिकारिक पक्ष का इंतजार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें जनपद में अपराधिक क्रियाकलापों में संलिप्त, 01 वारण्टी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार












