प्रतापगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो अधिकारियों के हुए तबादले

प्रतापगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो अधिकारियों के हुए तबादले

जिला संवाददाता प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने प्रशासनिक दृष्टि से जनपद में दो पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।

स्थानांतरण सूची के अनुसार:

  • निरीक्षक श्री दीप नारायण को क्राइम ब्रांच से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना उदयपुर नियुक्त किया गया है।
  • महिला उपनिरीक्षक श्रीमती संगीता को महिला थाना से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष महिला थाना का दायित्व सौंपा गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

स्रोत : सोशल मीडिया सेल, जनपद प्रतापगढ़.

ये भी पढ़ें Pratapgarh: निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें