गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना लोनी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 50 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना लोनी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 50 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

(गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ के निर्देशन में डीसीपी ग्रामीण क्षेत्र श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, एवं एसीपी श्री सिद्धार्थ गौतम लोनी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा)दिनांक 30.05.2026 को थाना लोनी पर वादी सुरेन्द्र पुत्र राममहर निवासी गांव गनोली थाना लोनी कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 30.05.2026 को अभियुक्त 1. गौरव पुत्र विजेन्द्र निवासी गांव गनौली 2. सौरभ उर्फ भोला पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम गनौली 3. गोपाल पुत्र रमेश निवासी गनौली 4. गौरव निवासी बादलपुर गौतमबुद्धनगर 5. मोहित पुत्र मुकुट पंडित निवासी गांव गनौली व अन्य द्वारा गोली मारकर अपहरण कर गाडी में जबरन डाल कर अपने साथ ले जाना जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी पर तत्काल सुसंगत धारा-109(1)/140(3)/3 (5) बीएनएस के अन्तर्गत मु0अ0स0152/2026 पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण व गिरफ्तारी हेतु कई पुलिस टीमें का गठन किया गया तत्पश्चात वांछित अभियुक्तगण 1. गौरव पुत्र विजेन्द्र निवासी गांव गनौली 2. सौरभ उर्फ भोला पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम गनौली 3. गोपाल पुत्र रमेश निवासी गनौली 4. गौरव पुत्र नामालूम निवासी बादलपुर गौतमबुद्धनगर 5. मोहित पुत्र मुकुट पंडित निवासी गांव गनौली की गिरफ्तारी के प्रयास किये गये तथा अभियुक्तगण पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। विवेचना के क्रम में वाछिंत अभियुक्तगण को संरक्षण देने व आपराधिक षडयन्त्र में सलिप्त होने के कारण उपरोक्त अभियोग में अब तक कुल 17 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा चुकी है। आज दिनांक 05.06.2026 को थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे, सर्विलांस व मैनुअल इनपुट के आधार पर उपरोक्त अभियोग में वांछित/नामित अभियुक्त ।. मोहित पुत्र मुकुट पंडित निवासी ग्राम गनौली थाना लोनी गाजियाबाद उम्र 21 वर्ष, 50000 रुपये के घोषित इनामिया को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त मोहित ने पूछताछ के दौरान बताया कि हमारा विपक्षीगण से दिनांक 20.05.2026 की घटना मे देवांश की गाडी का पीछा करने को लेकर जो विवाद हुआ था उसमे मेरा नाम भी ओमकार के पुत्र देवांश द्वारा लिया गया था, मैं गोपाल का बचपन का दोस्त हूँ। गोपाल की दोस्ती सौरभ से भी है, सौरभ और देवांश का झगडा हुआ था उक्त झगडे की पंचायत विक्की के घर पर दिनांक 29.05.2026 को हुई थी पंचायत में ओमकार ने सौरभ व सौरभ के पिता विजेन्द्र के साथ पंचायत में बेइज्जती करते हुये मारपीट की थी, जिसके कारण सौरभ व उसके पिता की बेईज्जती का बदला लेने के लिये हम लोग 1. गौरव 2. सौरभ उर्फ भोला 3. गोपाल 4. गौरव निवासी गौतमबुद्धनगर, और मैं (मोहित) ने रात को ही योजना बनाकर बदला लेने की नीयत से सौरभ की स्विफ्ट कार द्वारा गांव से बाहर निकले तथा सौरभ अपने साथ गाड़ी में 01 पिस्टल व 01 तमंचा लेकर आया था। हम सभी लोग कार से जावली गांव होते हुए टीला गांव शराब के ठेके पर पहुंचे तथा शराब लेकर गांव के बाहर खेतों में रात को रुके। हमें यह जानकारी थी कि रोजाना की भांति ओमकार सुबह पशुओ को चारा लेने जायेगा। हम लोगो ने ओमकार को बाइक पर आते देखा हम सभी लोगों ने कार से पीछा करके निठोरा अन्डर पास के नीचे रोककर उसकी गोलियां मारकर हत्या कर शव को कार की डिग्गी में रखकर रटौल होते हुये ग्रामीण रास्तों से हिन्डन नदी पुरामहादेव रोड पर पहुंचें। नदी में पानी कम था और वहां किसानों का आना-जाना था जिसके कारण हम लोग वहां से आगे बढे और पूठखास पुल के पास पहुंचकर नहर के किनारे 500-600 मीटर जंगल की तरफ जाकर ओमकार के शव को डिग्गी से निकाल कर नहर में फेंक दिया और हम लोग फरार हो गये। आज मैं छिपता छिपाता गांव के लिए आ रहा था कि निठौरा गेट के पास से पुलिस ने पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-मोहित पुत्र मुकुट पंडित निवासी ग्राम गनौली थाना लोनी,गाजिया बाद उम्र करीब 21 वर्ष ।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना लोनी पर 01 अभियोग पंजीकृत है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-थाना लोनी पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें