दबंग खनन माफियाओं का आतंक, किसानों को दी जान से मारने की धमकी
संवाददाता – योगेंद्र सिंह. कासगंज: गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के अकबरनगर पलिया गांव में खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने किसानों के खेत से जबरन मिट्टी खोद ली। दबंग खनन माफियाओं ने जेसीबी मशीन लगाकर खेत की मिट्टी उठाई और विरोध करने पर किसानों को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित किसान चंद्रभान, बनवारीलाल और गयाप्रसाद ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो दबंगों ने गालीगलौज कर धमकाया। किसानों ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस और जिला प्रशासन से की है तथा न्याय की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि ऐसे ही खनन माफियाओं का आतंक चलता रहा तो उनकी कृषि भूमि पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।
दबंग खनन माफियाओं का आतंक, किसानों को दी जान से मारने की धमकी
संवाददाता – योगेंद्र सिंह
कासगंज: गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के अकबरनगर पलिया गांव में खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने किसानों के खेत से जबरन मिट्टी खोद ली। दबंग खनन माफियाओं ने जेसीबी मशीन लगाकर खेत की मिट्टी उठाई और विरोध करने पर किसानों को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित किसान चंद्रभान, बनवारीलाल और गयाप्रसाद ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो दबंगों ने गालीगलौज कर धमकाया। किसानों ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस और जिला प्रशासन से की है तथा न्याय की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि ऐसे ही खनन माफियाओं का आतंक चलता रहा तो उनकी कृषि भूमि पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।
ये भी पढ़ें हत्या व गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार