प्रतापगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता: हत्या व गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता – करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)।
जनपद प्रतापगढ़ की मान्धाता पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास व गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन मामलों में वांछित चल रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
मांधाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत उ0नि0 प्रभात वर्मा और बीट आरक्षी अनी कुमार की सतर्कता और सूझबूझ से इस वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी तरौल से वासुराजा जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले एक बाग के रास्ते से की गई, जहां अभियुक्त छिपा हुआ था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुड्ड उर्फ मो0 इकराम पुत्र पप्पु उर्फ मोसीम निवासी ग्राम ढेमा, थाना मांधाता, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। वह जनपद के दो प्रमुख मामलों में वांछित था। पहला मामला मु0अ0सं0 212/2023 धारा 307/506/34 भादवि के अंतर्गत थाना मांधाता में दर्ज है, जबकि दूसरा मामला मु0अ0सं0 59/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना देल्हूपुर में पंजीकृत है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त हत्या के प्रयास, धमकी और समाज विरोधी गैंगस्टर गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहा है। जनपद में अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से बीट पुलिसिंग प्रणाली को सशक्त किया जा रहा है, और यह गिरफ्तारी उसी प्रक्रिया का हिस्सा है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रभात वर्मा, उ0नि0 कृष्ण दत्त शुक्ला, मुख्य आरक्षी सिपाही लाल शामिल रहे। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके की घेराबंदी कर अभियुक्त को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को प्रशंसा पत्र दिए जाने की संभावना है।
प्रतापगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकेत देती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
यह भी पढ़ें ????????
जलेसर के गोपालपुर में दिनदहाड़े भैंस चोरी, वाहन की पहचानकर, जल्द खुलासे संभव












