गाज़ीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई—24 घंटे में भाई की हत्या का खुलासा,तीन हत्यारे दबोचे

गाज़ीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई—24 घंटे में भाई की हत्या का खुलासा,तीन हत्यारे दबोचे!

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य फतेहपुर: एसपी अनूप कुमार सिंह की तेज़तर्रार टीम का एक और गुडवर्क—पारिवारिक हत्या का चौंकाने वाला पर्दाफाश

500 रुपये के लिए भाई बना ‘हत्यारा’सिर पर ईंट मारकर की बड़े भाई की हत्या

गाजीपुर थाना क्षेत्र,फतेहपुर | रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह घटना फतेहपुर में इंसानियत की हदें लांघ गई—सिर्फ 500रुपये के लेन-देन में एक छोटे भाई ने अपने दोस्तों संग मिलकर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया।

 

गाज़ीपुर पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में भाई समेत तीन हत्यारे गिरफ्तार,ईंट से सिर कुचलकर की गई थी हत्या

फतेहपुर:जनपद के गाज़ीपुर थाना क्षेत्र में 500 रुपये के मामूली विवाद में भाई ने अपने साथियों संग मिलकर बड़े भाई की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी।वारदात के महज 24घंटे के भीतर गाज़ीपुर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी प्रमोद कुमार मौर्य के कुशल नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही को क्षेत्र में पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार,रविवार रात करीब 9 बजे थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी प्लंबर वीरेंद्र सविता (40) ने अपने छोटे भाई राजेन्द्र सविता (35) से उधार दिए 500 रुपये की मांग की,बात बढ़ने पर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई।इसी बीच राजेन्द्र के दो मित्र-सोनू लोधी उर्फ सोनी उर्फ गागर लोधी (22वर्ष) तथा विक्रम लोधी (21वर्ष) मौके पर पहुँच गए और तीनों ने मिलकर वीरेंद्र के सिर पर ईंट से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र को परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गए,जहाँ इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई।मृतक की पत्नी की तहरीर पर गाजीपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और हत्या में शामिल तीनों आरोपियों की तलाश शुरू की।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार मौर्य के नेतृत्व में चली प्रभावी छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र सविता,सोनू लोधी और विक्रम लोधी को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज के समीप चुरियानी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गाज़ीपुर पुलिस द्वारा हालिया समय में हत्या जैसे जघन्य अपराधों में की गई त्वरित कार्यवाही,कानून-व्यवस्था के प्रति उसकी सजगता और तत्परता को दर्शाती है।लगातार कई मामलों में 24घंटे से कम समय में अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर पुलिस प्रशासन ने आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है।

⚖️हत्या के 24घंटे के भीतर गाजीपुर पुलिस ने किया खुलासा,आरोपी भाई सहित तीन गिरफ्तार

घटना का समय:रविवार रात 9 बजे

स्थान:दरौली गांव,गाजीपुर थाना

मृतक: वीरेंद्र सविता (40),पेशे से प्लम्बर

आरोपी:छोटा भाई राजेंद्र सविता (35) व उसके दो दोस्त—सोनू लोधी उर्फ गागर (22) व विक्रम लोधी (21)

घटना का विवरण

रात में उधार दिए गए 500 रुपये को लेकर वीरेंद्र और राजेंद्र में हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।पास में मौजूद दोस्त सोनू और विक्रम ने भी हस्तक्षेप किया और तीनों ने मिलकर वीरेंद्र के सिर पर ईंटों से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

परिजन तत्काल वीरेंद्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा,24घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डॉ.भीमराव अंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज चुरियानी पुलिया के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों को जेल भेजने की कार्यवाही की है।

मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

गाजीपुर पुलिस लगातार अपराध पर कसा शिकंजा

इन दिनों गाजीपुर पुलिस की सक्रियता और गुडवर्क की सराहना पूरे जिले में हो रही है।बीते कुछ सप्ताहों में दर्जनों हत्या,लूट,दुष्कर्म जैसे मामलों में 24घंटे के भीतर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व साक्ष्य बरामदगी ने पुलिस की कार्यशैली पर जनता का भरोसा बढ़ाया है।

थाना प्रभारी की सक्रियता ने एक और जघन्य हत्याकांड का किया पर्दाफाश

हम किसी भी हत्यारे को बख्शेंगे नहीं।रिश्तों की आड़ लेकर हत्या करने वाले जितनी जल्दी पकड़े जाएं,उतना ही न्याय के लिए बेहतर।—प्रमोद मौर्य,थाना प्रभारी,गाजीपुर

ये भी पढ़ें जलेसर के गोपालपुर में दिनदहाड़े भैंस चोरी, वाहन की पहचानकर, जल्द खुलासे संभव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें