‘‘प्रवर्तन जोन-03 के क्षेत्र में अवैध निर्माण/अवैध कालोनी को जी0डी0ए0 ने की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही‘‘उपाध्यक्ष महोदय श्री नंदकिशोर कलाल द्वारा अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
दिनांक-05-जून-2026 उपाध्यक्ष महोदय श्री नंदकिशोर कलाल द्वारा अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 05.06.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-03 के नेतृत्व में खसरा संख्या- 1618, 1619, 1620, 1627, 1628, 1629 व 1630, ग्राम डासना देहात, कल्लूगढ़ी, गाजियाबाद पर लगभग 44 बीघे में मौ0 दानिश एवं श्री नितिन, खसरा संख्या-8 व 9, मटियाला, कनौजा की ओर जाने वाले मार्ग पर गाजियाबाद पर लगभग 9000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में श्री धनेश कुमार पुत्र श्री राम अवतार, श्री चमन प्रकाश पुत्र श्री किशन चन्द व अन्य सहखातेदार, श्री मनोज चौधरी व श्री सुशील चौधरी, श्री अनिल वर्मा, श्री अजय वर्मा पुत्रगण श्री काशी राम व अन्य सहखातेदार, किये गये अनाधिकृत निर्माण/विकास कार्य पर कार्यवाही की गयी एवं खसरा संख्या-1630, डासना, निकट कल्लुगढ़ी, जल निगम रोड़, गाजियाबाद पर लगभग 250 वर्गमीटर क्षेत्रफल में श्री रवि शंकर शर्मा पुत्र विनोद द्वारा किये जा रहे भवन निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्तागण, अवर अभियन्ता समस्त सुपरवाईजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल तथा प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।












