आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, अभ्यर्थियों की सहायता को चौराहों पर तैनात किए गए सिविल डिफेंस स्वयंसेवक

आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, अभ्यर्थियों की सहायता को चौराहों पर तैनात किए गए सिविल डिफेंस स्वयंसेवक

संवाददाता अमन अहमद।

एटा, 7 जून। जनपद में 8, 9 एवं 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगम लाल के निर्देशन में की गई इस व्यवस्था का उद्देश्य अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक समय पर पहुंचाने में सहायता प्रदान करना तथा उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है। जलेसर रोड तिराहा, अलीगंज तिराहा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात स्वयंसेवक परीक्षा केन्द्रों का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ अभ्यर्थियों की अन्य आवश्यक समस्याओं के समाधान में भी सहयोग करेंगे।

उप जिलाधिकारी एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा अनवर राशिद फारुखी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी स्वयंसेवकों की ड्यूटी परीक्षा की दोनों पालियों के दौरान लगाई गई है। उन्हें समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचने तथा अभ्यर्थियों के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से अपील की है कि परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए तैनात स्वयंसेवकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करें। प्रशासन का लक्ष्य भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और सुगमता के साथ सम्पन्न कराना है, जिससे सभी अभ्यर्थियों को बेहतर परीक्षा वातावरण उपलब्ध हो सके।

ये भी पढ़ें बीजाभाठ में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश पत्ती जब्त

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें