श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सीआरपीएफ कमांडेंट ने लिया पूज्य महाराज का आशीर्वाद

श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सीआरपीएफ कमांडेंट ने लिया पूज्य महाराज का आशीर्वाद

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा, प्रतापगढ़। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर भागवतामृत का रसपान किया और धर्म, भक्ति तथा सदाचार का संदेश ग्रहण किया।

द्वितीय दिवस की कथा में सीआरपीएफ कमांडेंट श्री परितोष द्विवेदी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर पूज्य महाराज श्री के श्रीचरणों में नमन किया तथा उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कथा के सूत्रधार श्री राकेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण मौजूद रहे।

पूज्य महाराज श्री ने अपने दिव्य प्रवचनों में कहा कि “भागवत कथा केवल श्रवण का विषय नहीं है, बल्कि यह आत्मा को परमात्मा से जोड़ने वाला दिव्य सेतु है।” उन्होंने मानव जीवन में भक्ति, सदाचार, सेवा और भगवान के प्रति समर्पण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मनुष्य के जीवन को दिशा देने और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने का कार्य करती है।

कथा के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर भजन-कीर्तन एवं भगवान की महिमा का श्रवण करते रहे। पूरे पंडाल में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने कथा का लाभ उठाकर अपने जीवन को धन्य बनाने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें