पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीओ रानीगंज, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश।

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीओ रानीगंज, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी ने ग्राम विकास इंटरमीडिएट कॉलेज, देल्हूपुर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। सीओ रानीगंज ने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी की जांच करते हुए उन्हें परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा को पूरी निष्पक्षता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें