पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर क्षेत्राधिकारी रानीगंज की कड़ी नजर।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी ने स्वामी करपात्री इंटरमीडिएट कॉलेज, रानीगंज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में किए गए निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की चेकिंग भी की गई। क्षेत्राधिकारी ने सभी पुलिसकर्मियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से सख्ती से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया।












