साहू समाज का वृक्षारोपण अभियान 7 जून से शुरू

साहू समाज का वृक्षारोपण अभियान 7 जून से शुरू

जिला साहू संघ बेमेतरा ने समाजजनों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आह्वान पर जिला साहू संघ बेमेतरा द्वारा 7 जून से 15 जून 2026 तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जिला साहू संघ बेमेतरा के अध्यक्ष नारद साहू (अधिवक्ता) ने समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। जारी सूचना के अनुसार जिले के सभी तहसील साहू संघ, परिक्षेत्रीय साहू संघ एवं ग्रामीण साहू संघों के पदाधिकारियों तथा समाजजनों से अपने-अपने गांव, शहर एवं वार्डों में उपयुक्त स्थानों पर स्वयं तथा अपने परिवार के नाम से पौधरोपण करने का आग्रह किया गया है। संघ ने बताया कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वृक्षों से ऑक्सीजन, शीतल छाया, फल, फूल तथा विभिन्न प्रकार की औषधियां प्राप्त होती हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। जिला साहू संघ ने सभी समाजजनों से इस महावृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें