गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट,थाना लोनी पुलिस द्वारा गोली मारकर अपहरण कर गाडी में जबरन डाल कर अपने साथ ले जाना अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना लोनी पर दिनांक 30.05.2026 को वादी सुरेन्द्र पुत्र राममहर निवासी ग्राम गनोली थाना लोनी कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 30.05.2026 को अभियुक्त 1. गौरव पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम गनौली 2. सौरभ उर्फ भोला पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम गनौली 3. गोपाल पुत्र रमेश निवासी ग्राम गनौली 4. गौरव निवासी बादलपुर गौतमबुद्धनगर 5. मोहित पुत्र मुकुट पंडित निवासी ग्राम गनौली व अन्य द्वारा गोली मारकर अपहरण कर गाडी में जबरन डाल कर अपने साथ ले जाना जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी पर तत्काल सुसंगत धारा 109 (1)/140(3)/3(5) बीएनएस के अन्तर्गत मु0अ0स0152/2026 पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण व गिरफ्तारी हेतु कई पुलिस टीमें का गठन किया गया तत्पश्चात वांछित अभियुक्तगण 1. गौरव पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम गनौली 2. सौरभ उर्फ भोला पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम गनौली 3. गोपाल पुत्र रमेश निवासी ग्राम गनौली 4. गौरव निवासी बादलपुर गौतमबुद्धनगर 5. मोहित पुत्र मुकुट पंडित निवासी ग्राम गनौली पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। तत्पश्चात दिनांक 05.06.2026 को थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे, सर्विलांस व मैनुअल इनपुट के आधार पर उपरोक्त अभियोग में वांछित/नामित 50 हजार रु0 का इनामी अभियुक्त 1. मोहित पुत्र मुकुट पंडित निवासी ग्राम गनौली थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 21 वर्ष तथा उपरोक्त अभियोग में वांछित/नामित 50 हजार रु0 का इनामी अभियुक्त गौरव पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम गनौली उम्र करीब 28 वर्ष को (पुलिस मुठभेड के दौरान) गिरफ्तार किया जा चुका है। विवेचना के क्रम में वांछित अभियुक्तगण को संरक्षण देने व आपराधिक षड्यन्त्र में संलिप्त अभियुक्त विकास पुत्र धर्मपाल निवासी बादलपुर थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 34 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकरण में निरोधात्मक कार्यवाही अमल में लाया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में अब तक कुल 29 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही,की जा चुकी है। अभियुक्तगण ने पूछताछ के दौरान बताया कि विपक्षीगण से पुरानी रंजिश चली आ रही है जिसके कारण विपक्षीगण से रंजिश का बदला लेने के लिए आपराधिक षडयन्त्र के तहत इस घटना को अंजाम दिया है।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-विकास पुत्र धर्मपाल निवासी बादलपुर थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 34 वर्ष। आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना लोनी पर 01 अभियोग पंजीकृत है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना लोनी पुलिस टीम।












