प्रतापगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण।

प्रतापगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम अभिषेक पाण्डेय और एसपी दीपक भूकर ने संभाली कमान
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से एमडीपीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की तलाशी प्रक्रिया, प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, कंट्रोल रूम संचालन तथा केंद्र के अंदर-बाहर तैनात पुलिस बल की सतर्कता की जांच की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ न जुटने देने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शिवनारायण वैस सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें