पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं सी.आर.ओ. प्रतापगढ़ द्वारा थाना पट्टी क्षेत्र स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। साथ ही परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर उन्हें परीक्षा की शुचिता बनाए रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुरूप ही प्रवेश दिया जाए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें