पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का एएसपी पश्चिमी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश।

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का एएसपी पश्चिमी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), प्रतापगढ़ स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की चेकिंग कर उन्हें परीक्षा की शुचिता बनाए रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के दौरान सतर्कता, अनुशासन एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें