पुलिस भर्ती परीक्षा पर कड़ी निगरानी, एएसपी पश्चिमी व सीआरओ ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

पुलिस भर्ती परीक्षा पर कड़ी निगरानी, एएसपी पश्चिमी व सीआरओ ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) प्रतापगढ़ श्री बृजनन्दन राय एवं सी.आर.ओ. प्रतापगढ़ द्वारा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal