रिश्वतखोरी में फंसे दारोगा पर FIR, सरकारी पिस्टल लेकर फरार होने से मचा हड़कंप

रिश्वतखोरी में फंसे दारोगा पर FIR, सरकारी पिस्टल लेकर फरार होने से मचा हड़कंप

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में एक दारोगा पर गंभीर आरोप लगने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि एक किशोरी के साथ घर में घुसकर हुई छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पीड़ित परिवार थाने पहुंचा था, लेकिन दारोगा ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय आरोपियों की ओर से ही मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दारोगा ने मामले में कार्रवाई करने के नाम पर 30 हजार रुपये की रिश्वत ली। इतना ही नहीं, तहरीर में जबरन गलत लोगों के नाम भी शामिल कराए गए, लेकिन इसके बावजूद पीड़िता की एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
बाद में पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को रिश्वत लेने का वीडियो साक्ष्य सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की जांच के बाद आरोपी दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी दारोगा अपनी सरकारी पिस्टल के साथ फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें