पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सीओ सदर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी का भी निरीक्षण किया और उन्हें परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जा रही है।












