प्रतापगढ़।एसपी दीपक भूकर ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

प्रतापगढ़।एसपी दीपक भूकर ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़, 8 जून 2026। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद प्रतापगढ़ में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित के.पी. हिन्दू इंटरमीडिएट कॉलेज परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र के अंदर एवं बाहर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, अभ्यर्थियों की तलाशी एवं प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
एसपी ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ न लगने देने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें