प्रतापगढ़ में बड़ी पुलिस कार्रवाई: करंट लगने से युवक की मौत के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ पुलिस ने करंट लगने से हुई युवक की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना अंतू क्षेत्र का है, जहां सबमर्सिबल के खुले बिजली तारों की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना अंतू पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को मामले में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।












