राष्ट्रीय महिला आयोग माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक और जनसुनवाई आयोजित,जनसुनवाई में गाजियाबाद के 35 प्रकरणों में से 22 प्रकरणों का किया निस्तारण

राष्ट्रीय महिला आयोग माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक और जनसुनवाई आयोजित,जनसुनवाई में गाजियाबाद के 35 प्रकरणों में से 22 प्रकरणों का किया निस्तारण

संवाददाता पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

महिला अपराधों की जाँच प्रक्रिया, पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार तथा न्यायिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के उपायों पर हुई विस्तृत चर्चा जनसुनवाई में गाजियाबाद के 35 प्रकरणों में से 22 प्रकरणों का किया निस्तारण, शेष सम्बंधित विभागों को हस्तान्तिरित गाजियाबाद।राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली की माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर द्वारा डासना जेल निरीक्षण कर तदोपरांत पुलिस लाईन व विकास भवन सभागार में बैठक की और विकास भवन सभागार में जनसुनवाई भी की।जनपद आगमन पर राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली की माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर द्वारा डासना जेल का निरीक्षण किया गया। तदोपरांत रिज़र्व पुलिस लाइन्स, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में Gender Sensitive Policing एवं Effective Investigation of Crime Against Women विषय पर एक Capacity Building Program आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय महिला आयोग, Women & Child Care Organization (WCSO), उत्तर प्रदेश पुलिस एवं गाजियाबाद पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को महिला अपराधों की संवेदनशीलता को समझने, उनके प्रति प्रभावी जाँच‑पड़ताल करने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रशिक्षित करना था। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक डब्लूसीएसओ श्री सुभाष चन्द्र दुबे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था/यातायात श्री राजकरन नैय्यर, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध श्रीमती सलोनी अग्रवाल सहित उत्तर प्रदेश के 19 जनपदों से आए पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा महिला अपराधों की जाँच प्रक्रिया, पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार तथा न्यायिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस आयोजन ने पुलिस अधिकारियों को न केवल व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया बल्कि महिला सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में उनकी जिम्मेदारियों को और अधिक सशक्त किया। उक्त कार्यक्रम के बाद दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन, कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई आयोजित की गयी। इससे पूर्व पुलिस आयुक्त श्री जे0रविन्द्र गौड़ व जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ महोदय द्वारा मा0अध्यक्ष महोदय को पुष्प गुच्छ व पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। जनसुनवाई में गाजियाबाद के 35 प्रकरणों में से 22 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। निस्तारण के दौरान लगभग 05 प्रकरणों को ए०सी०पी० महोदय, 03 प्रकरणों को परिवार परामर्श केन्द्र, 01 प्रकरण को बाल कल्याण समिति, 09 प्रकरणों को सम्बनिधत थाना तथा 04 प्रकरणों को डी०एल०एस०ए० को हस्तान्तिरित किया गया। जनसुनवाई में महत्वपुर्ण बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देने हेतु दिशा-निर्देशित किया गया। जिनमें घरेलु हिंसा के प्रकरणों में वन स्टॉप सेन्टर, पुलिस आयुक्त एवं डी०एल०एस०ए० को एकजुट कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि घरेलु हिंसा के प्रकरणों में कमी आ सके। अध्यक्ष महोदय द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि आई०सी०सी० कि मात्रा को स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से समन्वय कर बढाने की आवश्यकता है ताकि आई०सी०सी० में बढोतरी हो सके।महिला जनसुनवाई कि दौरान परियोजना निदेशक, श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय, ए०डी०सी०पी०, श्रीमती सलोनी अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली), श्रीमती उपासना पाण्डेय तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें