श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा ऑपरेशन दहन” के अन्तर्गत गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के समस्त थानों के कुल 63 अभियोगों से (अनुमानित कीमत 20 करोड़ 61 लाख 10 हजार 600 रुपये) का मादक पदार्थों का निपटान/विनिष्टीकरण
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर






गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ की संयुक्त पुलिस, एसीपी श्री अमित सक्सेना, एवं टीम कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा थानों में रखे माल का निस्तारण करने सम्बन्धी “ऑपरेशन दहन” अभियान के अन्तर्गत कमिश्नरेट के समस्त थानों के कुल 63 अभियोगों से सम्बन्धित कुल 16378.079 कि0ग्रा0 मादक पदार्थों (अनुमानित कीमत 20 करोड़ 61 लाख 10 हजार 600 रुपये) का निपटान/विनिष्टीकरण किया गया।
कमिश्नरेट गाजियाबाद के थानों के मालखानों में काफी समय से काफी मात्रा में माल मादक पदार्थ यथा चरस, गांजा, डोडा, हेरोइन, स्मैक, नशीलापाउडर, नशीली गोली, अफीम तथा कोडीन युक्त कफ सीरप आदि जमा थे, जिनके निस्तारण करने के लिए श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा दिनांक 01.03.2026 से 31.05.2026 तक “ऑपरेशन दहन” के नाम से एक विशेष अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में विभागाध्यक्ष श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा आंशिक संशोधन करते हुए दिनांक 30.06.2026 तक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ड्रग डिस्पोजल हेतु पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट गाजियाबाद द्वारा उच्च स्तर पर अपर पुलिस आयुक्त अपराध/मुख्यालय (अध्यक्ष), अपर पुलिस उपायुक्त अपराध (सदस्य), व अपर पुलिस उपायुक्त यातायात (सदस्य) तथा जोन स्तर पर तीनों पुलिस उपायुक्त अध्यक्ष तथा सहायक पुलिस आयुक्त अपराध (सदस्य) व सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध (सदस्य) के नेतृत्व में ड्रग डिस्पोजल कमेटियों गठित की गई थीं। उच्च स्तरीय कमेटी व जोन स्तरीय तीनों ड्रग डिस्पोजल कमेटियां तथा नारकोटिक्स सेल के अधिकारी/कर्मचारीगण के प्रयास से थानों के मालखानों में रखे मादक पदार्थों का दिनांक 09.06.2026 व 10.06.2026 को निस्तारण/विनष्टीकरण की कार्यवाही माननीय न्यायालय की अनुमति/विभागाध्यक्ष की अनुमति तथा सरकारी अफीम एवं क्षारोद कारखाना नियन्त्रक से एन०ओ०सी० तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद से एन०ओ०सी० प्राप्त करने के पश्चात की गई। कमिश्नरेट गाजियाबाद की उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा थाना नन्दग्राम के मालखाने में दाखिल 15735.000 लीटर कोडीन युक्त नशीला कफ सीरप प्रतिबन्धित मात्रा होने के कारण विनष्टीकरण किया गया। नगर जोन की ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा 334.042 कि0ग्रा0 गांजा, 39.500 कि0ग्रा डोडा, 0.615 कि0ग्रा स्मैक, 0.509 कि0ग्रा0 नशीली गोलियों का डिस्पोजल किया गया। ग्रामीण जोन की ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा 221.600 कि0ग्रा0 गांजे का डिस्पोजल/विनष्टीकरण किया गया। तथा ट्रांसहिंण्डन जोन की ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा 11.080 कि0ग्रा0 गांजा, 28.600 कि0ग्रा0 डोडा, 2.200 कि0ग्रा0 चरस तथा 0.610 कि0ग्रा नशीला पाऊडर व 0.067 कि0ग्रा0 नशीली गोलियों का डिस्पोजल किया गया तथा ट्रांस हिण्डन जोन ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा 4.206 कि0ग्रा0 अफीम को सरकारी अफीम व क्षारोद कारखाना नियन्त्रक गाजीपुर में जमा कराया जा रहा है। उपरोक्त समस्त अफीम का सरकारी अफीम व क्षारोद कारखाना गाजीपुर में प्रयोग दवाईयां बनाने में किया जायेगा। उक्त अभियान के तहत दिनांक 09.06.2026 व 10.06.2026 को उपरोक्त सम्पूर्ण माल माननीय न्यायालय की अनुमति व विभागाध्यक्ष की अनुमति तथा मुख्य कारखाना नियन्त्रक, सरकारी अफीम व क्षारोद कारखाना नई।दिल्ली तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद से अनापत्ति प्राप्त कर उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष अपर पुलिस आयुक्तअपराध/मुख्यालय व सदस्यों की मौजूदगी में तथा तीनों ड्रग डिस्पोजल कमेटियों के अध्यक्ष व सदस्यों की मौजूदगी में M/S Vijay Gupta, MS Environ waste Connection LLP, Common Bio Medical waste Treatment Disposal/Discarded Medicine BN 102, 104 Phase-III UPSIDC, MG Road industrial Area, Dhoulana PS Dhoulana, Dist. Hapur में सम्बन्धित थानों के प्रभारी अधिकारी/कर्मचारीगण (मालखाने के हैड मौहर्रिर) द्वारा सभी मानक पूर्ण करते हुए विनष्टीकरण/निस्तारण किया गया । उच्च्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी तथा तीनों जोन स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटियों द्वारा नष्ट किये गये कुल माल 16378.079 कि0ग्रा0 की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 20 करोड़ 61 लाख 10 हजार 600 रुपये है । इतने अधिक मात्रा में थानों में रखे माल/मादक पदार्थों के निस्तारण से थाना परिसर एवं मालखाना के साफ-सफाई में सकारात्मक सुधार स्पष्ट रूप से परिलक्षित होगा।उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी कमिश्नरेट गाजियाबाद












