“पीएम स्वनिधि योजना” के तहत चलेगा “एक माह विशेष अभियान”,”स्वनिधि महोत्सव” और “लोक कल्याण मेलों” का किया जाएगा आयोजन

“पीएम स्वनिधि योजना” के तहत चलेगा “एक माह विशेष अभियान”,”स्वनिधि महोत्सव” और “लोक कल्याण मेलों” का किया जाएगा आयोजन

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक 10 जून 2026गाजियाबाद। शहर मिशन प्रबन्धक डूडा गाजियाबाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना का शुभारम्भ दिनांक 01 जून 2020 को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया। योजनान्तर्गत शहरी पथ विक्रेताओं को अपनी आजीविका / व्यवसाय को बढाने हेतु कार्यशील पूंजी के रूप में (प्रथम 15000/-रू० द्वितीय 25000/-रू एवं तृतीय 50000/- रू के रूप में) ऋण उपलब्ध कराने के साथ-साथ अन्य योजनाओं से लिंकेज कराया जा रहा है।योजना की पहुंच को और मजबूत करने के लिए शासनादेश दिनांक 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक 01 माह के विशेष अभियान आयोजित किये जा रहे हैं। यह अभियान तीन स्तरों पर संचालित किया जायेगा। जनपद स्तर- “स्वनिधि महोत्सव” आयोजित किया जायेगा, जिसमें वेण्डर्स और उनके परिवारों की सफलता की कहानियों और उपलब्धियों का उत्सव मनाया जायेगा तथा योजना के प्रति जागरूकता बढाई जायेगी। नगर निकाय स्तर जनपद गाजियाबाद की समस्त नगर निकायों में “लोक कल्याण मेले” आयोजित किया जायेगें, जिसमें ऋण और क्रेडिट कार्ड की सुविधा, डिजिटल सशक्तिकरण, कल्याणकारी योजनाओं से जोडना, बैंकर्स स्ट्रीट वेण्डर्स बैठकें तथा अंतिम स्तर तक सेवा उपलब्ध करायी जायेगी। सेन्सेस टाउन स्तर जनपद गाजियाबाद में चयनित सेन्सेस टाउन ब्लॉक भोजपुर के ग्राम रोरी, औरगांबाद गदाना एवं मुरादनगर ब्लॉक के अबुपूर, बसन्तपुर सैतली व पुर्सी में “स्वनिधि कैम्प” आयोजित किये जायेंगें, जिसमें स्ट्रीट वेण्डर्स की पहचान, उन्हे जोडना और योजना में शामिल करना सुनिश्चित किया जायेगा।दिनांक 01 जून से 30 जून 2026 तक जनपद स्तर पर स्वनिधि महोत्सव, नगर निकाय स्तर पर लोक कल्याण मेला एवं सेन्सस टाउन स्तर पर स्वनिधि कैम्प आयोजन किये जायेंगें। योजना में लाभ प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति / आवेदक प्राप्त निर्देशानुसार एसओपी के अनुसार स्वनिधि महोत्सव में भाग लेकर अपने-अपने सेन्सस टाउन / नगर निकाय में उपस्थित होकर योजना की आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें