पंकज अरोरा के राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत होने पर व्यापार जगत में भारी उत्साह
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर कानपुर शहर
कानपुर शहर के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित व्यापारी नेता श्री पंकज अरोड़ा जी को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद पर मनोनीत किए जाने की उपलक्ष में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस ऐतिहासिक अवसर पर शहर के कई प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने प्रतिनिधि , समाजसेवी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और अरोड़ा जी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया वक्ताओं ने इस गौरवपूर्ण नियुक्ति को कानपुर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि श्री पंकज अरोड़ा जी का व्यापारिक क्षेत्र में दीर्घकालिक योगदान, संगठन क्षमता और नेतृत्व कौशल ही इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का आधार बना है उनके राष्ट्रीय महासचिव बनने से पार्टी संगठन को उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में और अधिक मजबूती मिलेगी कार्यक्रम का समापन तालिया की गड़गड़ाहट और पंकज अरोड़ा जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के बीच बेहद उत्साहपूर्ण और गरिमामय माहौल में हुआ












