एटा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, छह इंस्पेक्टर समेत 17 दरोगा आगरा परिक्षेत्र स्थानांतरित

एटा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, छह इंस्पेक्टर समेत 17 दरोगा आगरा परिक्षेत्र स्थानांतरित

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एटा में तैनात छह निरीक्षकों और 17 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) का गैर-जनपद स्थानांतरण कर दिया है। अलीगढ़ जोन में निर्धारित कार्यकाल पूरा होने के बाद इन अधिकारियों को आगरा परिक्षेत्र में नई तैनाती दी गई है।
शासन के आदेश के अनुसार निरीक्षक कृष्णपाल सिंह, आदेश कुमार, गोविंद सिंह, अजब सिंह, सत्यपाल सिंह तथा संजयपाल सिंह राघव को आगरा परिक्षेत्र भेजा गया है। वहीं 17 उपनिरीक्षकों का भी विभिन्न थानों और इकाइयों से स्थानांतरण कर आगरा परिक्षेत्र में तैनाती दी गई है। स्थानांतरित किए गए उपनिरीक्षकों में साहब सिंह, राजकुमार सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह, राजकुमार, शिवकुमार, रामनरेश, अजय कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र, राजकुमार शर्मा, दुर्वेश सिंह, भीम सिंह, राजेश सिंह, रामप्रकाश, देवेंद्र कुमार, जगतराम तथा लक्ष्मी नारायण शामिल हैं। बताया गया है कि लंबे समय से जनपद में तैनात इन पुलिस अधिकारियों का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद प्रशासनिक आवश्यकताओं और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह स्थानांतरण किया गया है। शासन के आदेश के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को अपने नए तैनाती स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें