श्री आलोक सिंह, पुलिस महानिदेशक महोदय, पीएसी, उत्तर प्रदेश द्वारा ग्राम लुक्सर, गौतमबुद्ध नगर स्थित निर्माणाधीन 49वीं वाहिनी पीएसी परिसर का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा पौधारोपण किया गया व वाहिनी निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की तथा कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर












आज दिनांक 08/06/2026 को श्री आलोक सिंह, पुलिस महानिदेशक महोदय, पीएसी, उत्तर प्रदेश द्वारा ग्राम लुक्सर, गौतमबुद्धनगर स्थित निर्माणाधीन 49वीं वाहिनी पीएसी परिसर का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा पौधारोपण किया गया व वाहिनी निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की तथा कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात् महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन लिया गया जिसमे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनके निराकरण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए,साथ ही पीएसी के आधुनिकीकरण, आकस्मिक ड्यूटी हेतु त्वरित मूवमेंट तथा सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग, अनुशासित एवं उत्तरदायी रहने पर विशेष बल दिया गया। सम्मेलन का समापन राष्ट्रीय गान एवं स्मृति चिह्न भेंट के साथ हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती कल्पना सक्सेना,पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी,मेरठ अनुभाग मेरठ, श्री रामनयन सिंह,सेनानायक 49वी वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर, सहायक सेनानायक श्री अनिल कुमार यादव, शिविरपाल श्री बृजेश कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।












