मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से युवाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का अवसर,आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा हूँ: ललित, मोदीनगर,गोविन्दपुरी निवासी
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ने बनाया आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा हूँ: ललित दिनांक: 11/06/2026गाजियाबाद। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जनपद गाजियाबाद में इस योजना के माध्यम से अनेक युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।इसी क्रम में जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र स्थित गोविन्दपुरी निवासी श्री ललित ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण जीवन-यापन में कठिनाइयों का सामना कर रहे श्री ललित को जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, गाजियाबाद द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर में योजना की जानकारी प्राप्त हुई। योजना के अंतर्गत ई-रिक्शा क्रय हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत भारतीय स्टेट बैंक, गोविन्दपुरी शाखा, मोदीनगर द्वारा उन्हें ₹1.40 लाख का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया। प्राप्त ऋण से ई-रिक्शा क्रय कर उन्होंने अपना स्वरोजगार प्रारम्भ किया। वर्तमान में बैंक ऋण की मासिक किस्त का भुगतान करने के पश्चात उन्हें लगभग ₹18,000 प्रतिमाह की शुद्ध आय प्राप्त हो रही है।विशेष उल्लेखनीय है कि श्री ललित ने स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ एक अन्य व्यक्ति को भी रोजगार उपलब्ध कराया है, जिससे योजना का उद्देश्य व्यापक रूप से साकार हो रहा है।श्री ललित ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए वरदान सिद्ध हो रही है तथा उन्हें सम्मानजनक आजीविका अर्जित करने का अवसर प्रदान कर रही है।मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी माध्यम के रूप में उभर रहा है।












