विश्व हिंदू महासंघ का अति सराहनीय कार्य तारा संस्थान के तत्वाधान में बने वृद्धा आश्रम में जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और हाल-चाल पूछा
संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज
प्रयागराज दिनांक 10 जून 2026 को योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की आयोजित कार्यक्रम के अनुसार तारा संस्थान के अंतर्गत रविंद्र नाथ गौड़ आनंद वृद्धा आश्रम टैगोर टाउन कॉलोनी , प्रयागराज के तत्वाधान में विश्व हिंदू महासंघ के सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य मातृ शक्तियों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद और उनके स्वास्थ्य से संबंधित हाल-चाल व पेंशन ना मिलने की समस्याओं को सुना और विश्व हिंदू महासंघ संस्था की तरफ से बुजुर्गों के लिए मिठाई ,बिस्कुट आइसक्रीमफल, जूस, समोसा, नमकीन ,ब्रेड, मक्खन इत्यादि का वितरण किया गया और आगामी कार्यक्रमों को उनके साथ मनाने का आश्वासन दिया। उनके साथ समय बिता कर सभी पदाधिकारी गौरवान्वित हुए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्था के मैनेजर आनंद जी से भी यहां होने वाली समस्याओं को सुना और प्रयागराज की सभी सामाजिक संस्थाओं से विनम्र निवेदन है कि वह भी एक बार इस संस्था के साथ अपना समय जरूर बताएं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। मौके पर श्याम सुंदर पांडे मौजूद जिला अध्यक्ष बृजेंद्र त्रिपाठी, आनंद वैश्य, प्रेमा श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष, युवा नेता गोलू सोनकर, स्वीटी प्रेमलता, लक्ष्मी ,दिव्या शिवानी, रानी, वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी पूनम चौरसिया भी पदाधिकारी के रूप में वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद ही वास्तविक जीवन के आधार की पूंजी है। उनके सामाजिक कार्यों में उनकी बेटी प्रियांशी और पति श्याम जी साहू भी साथ होते हैं।












