इसौली में ओवरलोडिंग का कहर: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, जिम्मेदार कौन
जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।
एटा जनपद के कोतवाली शकरौली क्षेत्र के गांव इसौली में ओवरलोड वाहनों का कहर एक बार फिर सामने आया है। तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जलेसर क्षेत्र से लगातार ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर जलेसर में प्रवेश करने वाले ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी किसकी है? लगातार हो रहे हादसों के बावजूद प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, जबकि ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।












