कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में सुनी गईं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ में आज 11 जून 2026 को आयोजित कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में पहुंचे सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा की जाएगी। जनता दर्शन के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक












