एक ही परिवार के दो सदस्यों की एक साथ हुई आकस्मिक मृत्यु
लालगंज अझारा -संवाददाता: सदानंद द्विवेदी):
लालगंज क्षेत्र के बी पैक्स भदारी कला से आज एक अत्यंत दुःखद समाचार सामने आया। ग्राम के पूर्व अध्यक्ष श्री राम सिंह तथा उनकी बहू का आकस्मिक निधन एक ही समय पर हो जाने से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।एक ही परिवार के दो सदस्यों की एक साथ हुई आकस्मिक मृत्यु से ग्रामीण स्तब्ध हैं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मृतक के आवास पर एकत्र हो गए। शोक संतप्त परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पूर्व अध्यक्ष श्री राम सिंह गाँव में एक सम्मानित और लोकप्रिय व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। वहीं, उनकी बहू के असामयिक निधन से पूरे परिवार में मातम छा गया है।ग्रामवासियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में मिठाइयों की गुणवत्ता पर सवाल, कोलकाता स्वीट्स से खरीदे गए पेड़े में फंगस मिलने का आरोप












