गले में जहरीला कोबरा डालकर कर रहा था स्टंट, सर्पमित्र दीपक की दर्दनाक मौत

गले में जहरीला कोबरा डालकर कर रहा था स्टंट, सर्पमित्र दीपक की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश: साँपों से दोस्ती और स्टंट का शौक दीपक महावर को इस कदर भारी पड़ा कि उसकी जान चली गई। जेपी कॉलेज में कार्यरत दीपक को सर्पों से खेलने और वीडियो बनाने का जुनून था, लेकिन मंगलवार को यह जुनून जानलेवा साबित हुआ।

दीपक ने हाल ही में एक कोबरा सांप पकड़ा था, जिसे वह सावन की शोभायात्रा में प्रदर्शनी के लिए दिखाना चाहता था। उसने उस कोबरा को एक कांच के बर्तन में कैद कर रखा था। कल जब वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तब कोबरा को अपने गले में माला की तरह लटकाकर बाइक से निकल पड़े।

रास्ते में लोगों ने जब दीपक को इस तरह देखा, तो कई लोग उनके पास रुके और वीडियो व फोटो बनाने लगे। इसी दौरान दीपक सांप के साथ स्टंट और किस करने की कोशिश करने लगे। अचानक कोबरा ने उन्हें डस लिया।

हालत बिगड़ने पर दीपक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दीपक कोबरा को किस करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

विशेष सावधानी की ज़रूरत

वन विभाग और विशेषज्ञों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आम लोगों को आगाह किया है कि साँप कोई तमाशा नहीं हैं, और इनके साथ इस तरह का जोखिम भरा व्यवहार जानलेवा हो सकता है।

ये भी पढ़ें तेज बारिश में लेंटर गिरने से नेवरी गांव में दर्दनाक हादसा 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें