कुंडा में युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, थाने में दी तहरीर 

कुंडा में युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, थाने में दी तहरीर

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा, प्रतापगढ़। थाना मानिकपुर क्षेत्र के ग्राम ताजुद्दीनपुर निवासी एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को देकर खोजबीन की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ताजुद्दीनपुर निवासी लगभग 18 वर्षीय शुभम पटेल पुत्र चंद्रेश कुमार पटेल बीते 7 जून को घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका।

तहरीर में बताया गया है कि युवक का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। युवक का हुलिया रंग गेहुआं, कद लंबा तथा उम्र लगभग 18 वर्ष बताई गई है। घटना के समय उसने गुलाबी रंग की शर्ट और काला पैंट पहन रखा था।

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से युवक की गुमशुदगी दर्ज कर जल्द से जल्द खोजबीन कर उसे सकुशल बरामद करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें