मेट्रो निर्माण के नीचे सड़क चौड़ीकरण कार्य जल्द पूरा करने की मांग
ब्यूरो चीफ पवन सूर्यवंशी एनसीआर 
क्षेत्रीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने मेट्रो परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री कपिल से लगातार संवाद स्थापित करते हुए मेट्रो के नीचे स्थित सड़क को लगभग 2 मीटर चौड़ा करने के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क संकरी होने के कारण आए दिन यातायात प्रभावित होता है तथा लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार, मेट्रो निर्माण क्षेत्र के नीचे सड़क चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से अपेक्षित है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क की चौड़ाई बढ़ने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, जाम की समस्या कम होगी तथा क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस संबंध में मेट्रो परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री कपिल से लगातार संपर्क और संवाद किया जा रहा है, ताकि सड़क चौड़ीकरण का कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कराया जा सके। नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि मेट्रो प्रशासन जनहित को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता देगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। क्षेत्रवासियों ने मेट्रो प्रशासन से कार्य में तेजी लाने और जल्द से जल्द सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने की अपील की है।












