साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, एटा पुलिस ने वापस कराए 15 हजार रुपये
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। जनपद में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। साइबर ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित के खाते में 15 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक स्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी साइबर नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर साइबर हेल्प डेस्क टीम ने प्राप्त शिकायत पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि को होल्ड कराया और बाद में पीड़ित के खाते में 15,000 रुपये वापस दिलाए।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना कोतवाली नगर साइबर हेल्प डेस्क टीम और एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस सफलता में निरीक्षक अजब सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक वत्सल, कांस्टेबल योगेश कुमार, कांस्टेबल विनय कुमार तथा आरक्षी दिव्यांश प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें, जिससे समय रहते धनराशि को सुरक्षित कराया जा सके।
ये भी पढ़ें हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, जलेसर पुलिस की कार्रवाई












