हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, जलेसर पुलिस की कार्रवाई

हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, जलेसर पुलिस की कार्रवाई

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना जलेसर पुलिस ने वर्ष 2024 में दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी सत्यवीर पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम विशुनीपुर, थाना जलेसर, जनपद एटा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना जलेसर में मुकदमा संख्या 479/2024 विभिन्न धाराओं में दर्ज है। काफी समय से वांछित चल रहे आरोपी की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव पवार, कांस्टेबल सतीश चौधरी तथा रिजर्व कांस्टेबल दीपांशु चौहान शामिल रहे।

ये भी पढ़ें नातिन को देखकर लौट रही दादी की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें