प्रेम प्रसंग में महिला की मौत के बाद पुलिस हुई सक्रिय, आरोपी गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग में महिला की मौत के बाद पुलिस हुई सक्रिय, आरोपी गिरफ्तार

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा, प्रतापगढ़। प्रेम प्रसंग में कथित धोखाधड़ी और उत्पीड़न से परेशान एक विवाहित महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार कुंडा क्षेत्र के एक गांव की विवाहित महिला का ताजपुर सरैयां निवासी दीपक यादव से प्रेम संबंध था। आरोप है कि दीपक यादव ने शादी का झांसा देकर महिला से करीब डेढ़ लाख रुपये ले लिए। जब महिला ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी उसे बदनाम करने और धमकाने लगा।

पीड़िता ने कई बार पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया। इससे आहत महिला ने थाने से बाहर निकलने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

महिला की मृत्यु के बाद उसके पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दीपक यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका का अंतिम संस्कार शनिवार को करेटी घाट पर किया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शिकायत के समय ही पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए उचित कार्रवाई की होती तो शायद महिला इतना बड़ा कदम न उठाती। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही थी और दोनों पक्षों की सहमति से समझौते का प्रयास किया जा रहा था। महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें