प्रवक्ता परीक्षा-2025 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।क्षेत्राधिकारी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ दायित्व निभाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न जुटने देने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और अभ्यर्थियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि नकल, अवांछनीय गतिविधियों या कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई और परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित होती मिली।जनपद पुलिस ने परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और व्यवधानरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।
ये भी पढ़ें राजकीय इंटर कॉलेज शुकुलपुर में पुलिस ड्यूटी का एएसपी पश्चिमी ने किया निरीक्षण












