प्रवक्ता परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय ने नगर क्षेत्र स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज (जीआईसी) प्रतापगढ़ का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस बल को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का भी गहन निरीक्षण किया और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समन्वय स्थापित कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अनावश्यक भीड़ रोकने तथा अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।पुलिस प्रशासन के अनुसार परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था।संतोषजनक पाई गई है तथा परीक्षा को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
ये भी पढ़ें प्रवक्ता परीक्षा-2025 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण












