पुलिस बूथ: अफसर बदले, नेमप्लेट पर अब भी पुराने दरोगा का नाम नंबर

पुलिस बूथ: अफसर बदले, नेमप्लेट पर अब भी पुराने दरोगा का नाम नंबर

संग्रामगढ़, प्रतापगढ़। कानून व्यवस्था मजबूत करने के नाम पर बने पुलिस बूथ और चौकियां खुद विभागीय लापरवाही का शिकार हैं। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अर्रो स्थित जहानाबाद पुलिस चौकी इसका जीता-जागता उदाहरण है।

पुराने नाम, नए अफसर:

चौकी प्रभारी कई बार बदले जा चुके हैं। उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह का ट्रांसफर हुए काफी समय हो गया। इसके बाद अशोक सिंह, गौरव त्रिवेदी, उमाशंकर यादव भी यहां तैनात रहे। अभी चौकी की जिम्मेदारी विवेक कुमार यादव के पास है।  लेकिन चौकी के मुख्य गेट पर लगी नेमप्लेट आज भी वर्षों पुराने दरोगा जितेंद्र सिंह के नाम और मोबाइल नंबर की है।

आम जनता परेशान:

स्थानीय लोगों का आरोप है कि किसी घटना या आपात स्थिति में लोग चौकी पर लिखे नंबर पर फोन करते हैं। फोन पुराने प्रभारी के पास पहुंचता है। ऐसे में पीड़ित को तुरंत मदद और सही जानकारी नहीं मिल पाती।

नागरिकों की मांग:

क्षेत्रवासियों ने पुलिस विभाग से मांग की है कि सभी चौकियों और पुलिस बूथों की नेमप्लेट तुरंत अपडेट की जाएं। सही अधिकारियों के नाम व संपर्क नंबर प्रदर्शित किए जाएं। साथ ही बंद पड़े बूथों को भी सक्रिय किया जाए।

ये भी पढ़ें 100 बेडेड संयुक्त चिकित्सालय शिवसत का निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें