100 बेडेड संयुक्त चिकित्सालय शिवसत का निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 15 जून 2026 को 100 बेडेड संयुक्त चिकित्सालय शिवसत का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।अधिकारियों ने निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पताल के शीघ्र संचालन की तैयारी सुनिश्चित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।इस अवसर पर कहा गया कि अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्रीय जनता को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़ें कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, कर्मचारी की लापरवाही पर कार्यालय सील












